NCRkhabar@Jaipur. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gahlot) राज्य स्तरीय कार्यक्रम में गुरूवार को ‘विजन-2030 दस्तावेज’ (Vision 2030) जारी करेंगे। यह कार्यक्रम राजस्थान विश्वविद्यालय ( Rajasthan) University) के कॉमर्स कॉलेज ग्राउंड (Commerce College Ground) में दोपहर 2:30 बजे आयोजित होगा। ‘विजन-2030 दस्तावेज’ में सुझावों के जरिए प्रत्येक प्रदेशवासी की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 5000 हितधारक भाग लेंगे। साथ ही प्रत्येक जिले से 500 हितधारक तथा प्रतिभागी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लेंगे।
![]()
प्रदेश को वर्ष 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने ‘राजस्थान मिशन-2030’ की शुरुआत की है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक राज्य की प्रगति को 10 गुना तक बढ़ाना है। आयोजना विभाग के सचिव भवानी सिंह देथा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा विज़न 2030 दस्तावेज तैयार किया गया है जिसमे प्रदेश के प्रबुद्धजनों, विषय—विशेषज्ञों, हितधारकों, युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों के सुझावों और उनकी आकांक्षाओं एवं अपेक्षाओं को सम्मिलित किया गया है। अब तक ढ़ाई करोड़ से अधिक लोगों ने राजस्थान को भारत का सिरमौर बनाने के लिए अपने सुझाव दिए हैं।



Views: 684
Users Today : 246
Total Users : 4584304
Views Today : 323
Total views : 4608439



