NCRkhabar@Jaipur. नई दिल्ली में 14 नवम्बर से 27 नवम्बर तक प्रगति मैदान ( Pargati Maidan) में 42वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर ( 42nd India International Trade Fair) का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों के संबंध में बुधवार को उद्योग भवन के राजसिको बोर्ड रूम में बैठक आयोजित हुई। राजसिको चैयरमेन राजीव अरोड़ा ( Rajeev Arora) की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में तैयारियों की जानकारी लेकर अरोड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस वर्ष आयोजित होने वाले फेयर में वसुधैव कुटुंबकम – यूनाइटेड बाय ट्रेड थीम के अनुसार ही राजस्थान पैवेलियन बनाने की कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा की विशेष रूप से पैवेलियन में विकसित राजस्थान को प्रदर्शित किया जाए इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। फेयर में आने वाले आगंतुकों के अनुसार विशेष रूप से युवा, महिला, विद्यार्थियों के अनुसार पैवेलियन में बनने वाली शॉप में उत्पादों को शामिल किया जाए जिससे राजस्थान के विशेष उत्पादन की मार्केटिंग सुनिश्चित हो सके।




Users Today : 2
Total Users : 4580046
Views Today : 11
Total views : 4602097



