अलवर ( Alwar) में स्कूटी की चाबी पाकर दिव्यांगजनों के खिल उठे चेहरे, 87 दिव्यांगजन को निःशुल्क स्कूटी की गई वितरित

SHARE:

NCRkhabar@Alwar. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ( Tikaram Juli)  एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह ( Jitendra Singh, Ex Union Minister) ने अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम ( Indira Gandhi Stadium Alwar)  में 87 दिव्यांगजनों को पुष्पहार पहनाकर स्कूटी की चाबी सौंपी तथा हेलमेट भेंट किए।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने उपस्थित दिव्यांग बालक-बालिकाओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि वे बाधाओं को अपनी ताकत बनाकर आगे बढे़ंगे तो कठिन से कठिन लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। उन्होंने स्कूटी के साथ हेलमेट भी भेंट करते हुए सभी को हेलमेट नियमित पहनने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजन के हितों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगजन के लिए नौकरियों में आरक्षण बढ़ाया गया है तथा पदोन्नति में भी आरक्षण दिया गया है। साथ ही सभी दिव्यांगजन को निःशक्तजन प्रमाण पत्र ऑनलाइन मिलने की सुविधा भी शुरू की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन निःशुल्क स्कूटी वितरण कार्यक्रम के तहत जिले के दिव्यांगजनों को वर्ष 2023-24 के तहत 370 स्कूटी वितरित की जानी है जिसमें से 30 स्कूटियों का वितरण किया जा चुका है तथा आज अतिथियों द्वारा 87 दिव्यांगो को स्कूटी व हैलमेट वितरित कर चाबी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि शेष रही स्कूटियों का वितरण शीघ्र ही किया जाएगा।

राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जरुरतमंद लोगों को मिल रहा फायदा

पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संवेदनशीलता के साथ हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की है। इन योजनाओं से जरूरतमंदों को लाभ मिल रहा है जिससे वे मुख्य धारा में शामिल होकर अपने सपने साकार कर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए स्कूटी उनके सपने साकार करने में सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर देश में राजस्थान को एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया है जिससे अन्य राज्य भी राजस्थान की योजनाओं को अपना रहे हैं।  उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की बागडोर संभाल रहे श्री टीकाराम जूली के बारे में कहा कि जरूरतमंदों की मदद के प्रति बहुत संवेदनशील है और इन्हें यह विभाग जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी लाने का माध्यम बन रहा है। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजनों का मंच से नीचे आकर स्वयं साफा बांधकर सम्मान किया। इस पर दिव्यांगजन भाव-विभोर नजर आए।

स्कूटी पर बैठकर स्टेडियम में लगाए चक्कर

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह ने दिव्यांगजनों के साथ स्कूटी पर बैठकर स्टेडियम में चक्कर लगाया। इस पर दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। उन्होंने दिव्यांगजनों से आग्रह किया कि स्कूटी चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 2 9
Users Today : 237
Total Users : 4584295
Views Today : 312
Total views : 4608428
Read More