67वीं जिलास्तरीय स्केटिंग टूर्नामेंट में प्रेसिडेंसी स्कूल के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के गौरव पथ पर स्थित प्रेसिडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल ( Presidency The International School) के विद्यार्थियों ने 67वीं जिलास्तरीय स्केटिंग टूर्नामेंट (67th District Level Skating Tournament) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रेसिडेंसी स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा ने बताया कि अंडर 17 वर्ग में दसवीं कक्षा की छात्रा चहक व्यास ( Chahak Vyas) ने तीन हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक व 500 मीटर दौड़ तथा 1 लैप में रजत पदक हासिल किया है। वहीं अंडर 19 वर्ग में पारस तंवर ( Paras Tanwar)  ने 1000 मीटर व 500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया जबकि देवेश दायमा ( Devesh Dayma) ने 1 लैप में स्वर्ण पदक व 1 लैप में रजत पदक तथा 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक व 500 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया।प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल को 67वें जिला स्केटिंग टूर्नामेंट में स्केटिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला स्कूल चुना गया है। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ स्केटर के रूप में कृष्णा वैष्णव ( Krishna Vaishnav) का चयन किया गया। प्रेसिडेंसी स्कूल के मैनेजर मनोज शर्मा, ममता मॉडर्न स्कूल दिल्ली की प्रिंसिपल पल्लवी शर्मा व प्रेसिडेंसी स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री शालिनी मल्होत्रा और स्कूल प्रबंधन ने सभी विजेता विद्यार्थियो को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

के

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 1
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447
Read More