मॉडर्न पब्लिक स्कूल (MPS) में चार दिवसीय चौदहवीं सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट का कल होगा रंगारंग आगाज़, बीडा सीईओ श्वेता चौहान होंगी मुख्य अतिथि,

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी ( Modern Public School) में चौदहवीं सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट ( CBSE XIV Cluster Athletics Meet) का शुभारंभ बुधवार को सुबह दस बजे होगा। उदघाटन समारोह की मुख्य अतिथि बीडा सीईओ आईएएस श्वेता चौहान ( Shweta Chouhan, CEO BIIDA) होंगी। प्रतियोगिता में राजस्थान के सौ स्कूलों के तकरीबन डेढ़ हजार बच्चे हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तैयारियां पूरी कर गई है। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रधनाचार्य पी.के. साजू ने बताया कि चौदहवीं सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक मीट का शुभारंभ बुधवार को बीडा सीईओ आईएएस श्वेता चौहान करेंगी जबकि 21 अक्टूबर को समापन समारोह के मुख्य अतिथि खैरथल-तिजारा डीईओ राजकुमार जैन होंगे। उदघाटन समारोह के दौरान माडर्न पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

एथलेटिक्स मीट में होंगी ये प्रतियोगिताएं

प्रधानाचार्य पी. के. साजू ने बताया कि एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, लंबी दौड़ आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिताओं को सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का यह अच्छा माध्यम है और इससे ना केवल विद्यार्थियों का शारीरिक विकास होता है बल्कि उनमें खेल भावना से मित्रता पूर्वक खेलने की प्रतिभा को भी बढ़ावा मिलता है।
.

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 246
Total Users : 4584304
Views Today : 323
Total views : 4608439
Read More