राजस्थान के मतदाताओं के लिए काम की खबर : पात्र वंचित मतदाता 27 अक्टूबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकेंगे — निर्वाचन विभाग द्वारा 7 नवंबर को पूरक सूची सहित अंतिम मतदाता सूची होगी जारी, मतदाता सेवा पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन

SHARE:

NCRkhabar@Jaipur.  विधानसभा आम चुनाव 2023 (Rajasthan Assembly Election ) को लेकर निर्वाचन विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 04 अक्टूबर को हो चुका है, लेकिन फिर भी मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित रहे पात्र मतदाता अभी भी 27 अक्टूबर 2023 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते है। मतदाता वोटर लिस्ट में घर बैठे अपना नाम VHA app के माध्यम से check कर सकता हैं ( एपिक नंबर भर कर )निर्वाचन विभाग द्वारा 7 नवंबर को पूरक सूची सहित अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ( Praveen Gupta CEO) ने बताया कि विधानसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश भर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित पात्र मतदाता 27 अक्टूबर तक भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in, मतदाता सेवा पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन एप पर जाकर फॉर्म 6 ( First time voters ) अथवा फॉर्म 8 (Shifting ) के तहत अपने आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 27 अक्टूबर के बाद किए गए आवेदन विधानसभा आम चुनाव 2023 में मतदान के लिए मान्य नहीं होंगे। गुप्ता ने बताया कि प्रवासी भारतीय फॉर्म 6 A के तहत आवेदन कर मतदाता सूची में शामिल हो कर लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान दे सकते हैं।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 2 7 0
Users Today : 26
Total Users : 4572709
Views Today : 32
Total views : 4592231
Read More