NCRkhabar@Khairthal-Tijara.जिला कलेक्टर हनुमान मल ढाका ने विधानसभा आम चुनाव 2023 के निर्वाचन व्यय एवं आदर्श आचार संहिता की भारत निर्वाचन आयोग (ECI) एवं निर्वाचन विभाग राजस्थान (Election Department Rajasthan) के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो में स्थैतिक निगरानी दल का गठन एवं उनके आवंटित क्षेत्र की जानकारी देते हुए बताया की स्थैतिक निगरानी दल अपना कार्य 24 घंटे संपादित करेगे तथा उनके द्वारा करी गई कार्यवाही की प्रतिदिन रिपोर्ट अपने संबंधित कार्यालय में प्रेषित करेगे।
![]()
विधानसभा क्षेत्रवार स्थैतिक निगरानी दल
खैरथल-तिजारा विधानसभा क्षेत्र में 12 स्थैतिक निगरानी दल व 2 रिजर्व दल बनाए गए है। भिवाड़ी से लगते मेवात जिले के राठीवास नाका, तावडु नाका, अजमेरी नाका, पलासली नाका पर 3 दल 3 पारियों में 24 घंटे कार्यरत रहेगें। इसी प्रकार मुण्डावर विधानसभा क्षेत्र में 9 स्थैतिक निगरानी दल बनाए गए है जो कि बावद सक्तपुरा हरियाणा बार्डर, अजरका हरियाणा बार्डर, दाधिया हरियाणा बार्डर पर 3 दल 3 पारियों में 24 घंटे कार्यरत रहेगें। इसी प्रकार किशनगढ बास विधानसभा क्षेत्र में 9 स्थैतिक निगरानी दल व 1 रिर्जव दल बनाए गए जो कि बीबीरानी, बीरनवास, रावका-बिदरका नाका पर 3 दल 3 पारियों में 24 घंटे कार्यरत रहेंगे।





Views: 802
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485



