NCRkhabar@Bhiwadi.. कस्बे के भगतसिंह कॉलोनी स्थित सेंट जेवियर स्कूल, भिवाड़ी में शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा निर्देशित भ्रष्टाचार मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्टूडेंट कॉन्सिल ने प्रार्थना सभा में सभी विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प दिलवाया। प्रधानाचार्य फादर सोबिन. के. थॉमस ने विद्यार्थियों को देश की उन्नति में सबसे बड़ी बाधा भ्रष्टाचार के दुष्परिणाम बताए तथा अपने देश के विकास में अपने योगदान के लिए भ्रष्टाचार का विरोध करने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने रैली निकालकर आम नागरिकों को भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संदेश दिया।


Views: 807
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485



