NCRkhabar@Bhiwadi. सूरज स्कूल, करमपुर,भिवाड़ी मे रविवार को कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने पंचतत्व कार्यक्रम का नृत्य और नाट्य रूप में भाव पूर्ण प्रदर्शन किया। इस मौके पर सूरज स्कूल के डायरेक्टर हरीश प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। प्रधानाचार्य रमेश भाटिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती स्तुति के बाद प्रार्थना से अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम मुख्य तौर पर पांच तत्वों पर आधारित था। पंचतत्व में जल,वायु ,आकाश, पृथ्वी एवं धरती से जुड़े ज्ञान को बच्चों ने नृत्य और नाटक के रूप में प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य रमेश भाटिया ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया और अभिभावकों को धन्यवाद दिया। अभिभावकों ने भी इन पांच तत्वों के महत्व को जाना और अपने ही बच्चों को इन रूपों को प्रदर्शन करते देखा। कार्यक्रम में मौजूद सभी अभिभावक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। आखिर में सूरज स्कूल के प्रधानाचार्य ने शिक्षकों और अभिभावकों को धन्यवाद दिया।






Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485



