प्रेसीडेंसी द इंटरनेशनल (PIS) की फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने लिया बाबा मोहनराम का आशीर्वाद

SHARE:

NCR Khabar@Bhiwadi. कस्बे के गौरव पथ स्थित प्रेसीडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल की फुटबॉल टीम “बाबा मोहन राम” का आशीर्वाद लेने कालीखोली मंदिर पहुंचे। सभी खिलाड़ियों ने टीम की सफलता और राजस्थान सीबीएसई क्लस्टर XIV फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल समापन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। विद्यार्थियों द्वारा वहां पर जन सेवा के दौरान बिस्किट का वितरण किया। उन्होंने पूरे पीआईएस परिवार की सफलता और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

भिवाड़ी में जागरुकता रैली निकालते प्रेसिडेंसी स्कूल के विद्यार्थी।

प्रेसिडेंसी स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

प्रेसीडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत कक्षा चार के छात्र-छात्राओं के द्वारा मास्क पहनकर एक जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने पर्यावरण की बिगड़ती दशा में सुधार को लेकर लोगों को जागरूक किया। रैली को प्राचार्या सुश्री शालिनी मल्होत्रा जी ने हरि झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि वर्तमान में हम गैस चैंबर में जी रहे हैं। अगर जल्द ही इस प्रदूषण का इलाज न होता है तो परिणाम घातक हो सकते हैं। पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए जागरूकता लानी होगी।

प्रेसीडेंसी स्कूल में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति देते वैद्य

 

प्रेसीडेंसी द इंटरनेशनल विद्यालय के प्रांगण में दीपावली के शुभ अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया । जहाँ सभी छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रस्तुति दी । कार्यक्रम में मां लक्ष्मी के आठ स्वरूपों को बड़े ही मनोहारी रूप में प्रस्तुत किया । प्राचार्या सुश्री शालिनी मल्होत्रा जी ने इस शुभ अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापकों व अभिभावकगणों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487
Read More