रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति ने झुग्गियों में रहने वाले बच्चों के साथ मनाई दिवाली, रोटरी शक्ति अध्यक्ष रितिभा नाहटा ने सुरक्षित तरीके से दिवाली मनाने का दिया संदेश

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति (Rotary Club Of Bhiwadi Shakti) की ओर से चाहत एनजीओ के बच्चों के साथ धूमधाम से दीपावली मनाई गई। रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति की अध्यक्ष रितिभा नाहटा ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और बच्चों को सावधानीपूर्वक दीपावली मनाने का संदेश दिया। क्लब सदस्यों ने बच्चों के बीच अल्पाहार वितरित किया। यहां बता दें कि भिवाड़ी में  छह साल पहले सतनाम सिंह और गुरप्रीत ने चाहत एनजीओ (Chahat NGO) शुरू किया गया था और आसपास के गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाती है। इससे झुग्गियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षा प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। इस कार्यक्रम में सरिता श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष सीमा जालान ,कविता चावला तथा नलिनी वार्ष्णेय उपस्थित थीं।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485
Read More