

NCRkhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी (Modern Public School) में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। हर वर्ष होने वाली मॉक पार्लियामेंट का उद्देश्य विद्यार्थियों को संसद की कार्यवाही के साथ-साथ वर्तमान के ज्वलंत मुद्दों से भी अवगत कराना है।
मॉक पार्लियामेंट का आरंभ सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा दीप जलाकर किया गया। मॉक पार्लियामेंट को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य श्री पी. के. साजू ने विद्यार्थियों को पार्लियामेंट का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन द्वारा विद्यार्थियों में अनुशासन और सहयोग की भावना का विकास होता है। राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व और कर्तव्यों को भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से सीखने में सहयोग मिलता है। विद्यार्थी देश-विदेश के ज्वलंत मुद्दों पर सोचना,विचार प्रकट करना और निर्णय लेना सीखते हैं। मॉक पार्लियामेंट (Mock Parliament) में परी जांगड़ा, राजश्री घोष, संध्या राजपूत, शारवी,कार्तिकेय आदि को श्रेष्ठ वक्ता घोषित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया और सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सुनील भार्गव, हेडमिस्ट्रेस आशा बोस एवं थॉमस कुट्टी, सुनीता सिंह रंजना गुप्ता, अर्पिता भट्टाचार्य आदि अध्यापक- अध्यापिकाएं उपस्थित थे।



Users Today : 30
Total Users : 4584340
Views Today : 31
Total views : 4608478



