NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी में सर्दी की शुरुआत के साथ ही बाईक चोरी की वारदातें बढ़ने लगी हैं। बाईक चोर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं लेकिन भिवाड़ी पुलिस (Bhiwadi Police) तमाम कोशिशों के बावजूद वारदातों की रोकथाम में विफल साबित हो रही है। भिवाड़ी के भगतसिंह सिंह कॉलोनी (Bhagat Singh Colony Bhiwadi) में बीडा कार्यालय के पीछे वाली रोड पर संचालित एक पीजी के सामने से मंगलवार देर शाम को बाईक चोरी की वारदात हो गई। जानकारी के अनुसार अलवर बाईपास तिराहे पर स्थित शर्मा फोटो स्टेट के नरेश शर्मा मंगलवार की शाम सात बजे बाईक लेकर टिफि लेने आए थे। वह बाईक संख्या HR36AC3391 को पीजी के बाहर खड़ी करके टिफिन लेने चले गए और वापस आए, तब तक बाईक चोरी हो गई थी। उन्होंने काफी तलाश किया लेकिन बाईक नहीं मिलने पर पुलिस को बाईक चोरी की सूचना दी।




Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427



