भिवाड़ी से पाकिस्तान गई अंजू वापस भारत लौटी, पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह से शादी कर बन गई थी फातिमा

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi/Chandigarh. भिवाड़ी से अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्‍तान (Pakistan) गई अंजू उर्फ फातिमा (Anju Else Fatima) बुधवार को चार माह बाद भारत लौट आई है। अंजू के आने की सूचना मिलने के बाद खुफिया एजेंसियां (Intelligence Agencies) व पुलिस सक्रिय हो गई है। खुफिया सूत्रों के अनुसार अंजू से बाघा बॉर्डर पर पूछताछ हुई है और दिल्ली आने पर भी पूछताछ के लिए पूछताछ हो सकती है। फिलहाल अंजू भिवाड़ी आएगी या अपने माता-पिता के पास मध्यप्रदेश जाएगी, यह पता नहीं चल सका है। अलवर रोड पर स्थित जिस सोसायटी में अंजू रहती थी, वहां हलचल बढ़ गई है। भारत और पाकिस्तान की सीमा बाघा बॉर्डर पर अंजू को छोड़ने के लिए उसका पाकिस्‍तानी पति नसरुल्‍ला आया था। यहां उसने बताया कि अंजू अपने बच्‍चों से मिलने भारत गई है और वह जल्‍द ही पाकिस्‍तान लौट आएगी। अभी उसके पास पाकिस्‍तानी वीजा है। यहां बता दें कि गत 24 जुलाई को भिवाड़ी के टेरा एलिगेंस सोसायटी निवासी अंजू बाकायदा वीजा लेकर पाकिस्‍तान गई थी और वहां अपने दोस्त नसरुल्‍ला से निकाह कर कर अपना नाम फातिमा रख लिया था।

ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करते थे पति-पत्नी

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की तरह अंजू के पाकिस्तान जाने की खबरें देश-विदेश की मीडिया की सुर्खियां बन गई थी। मध्यप्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली अंजू की शादी यूपी के बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले अरविंद के साथ 2007 भिवाड़ी के एक चर्च में प्रेम विवाह किया था। अंजू व उसका पति अरविंद अपने दोनों खुशखेड़ा स्थित एक ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करते थे और अपने दो बच्चों के साथ अलवर रोड पर मटीला पुलिस चौकी के निकट टेरा एलिगेंस सोसायटी (Terra Elegance Society) में रहते थे।

सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोनों आए थे करीब

  भिवाड़ी निवासी अंजू व पाकिस्तान के खैबरपख्तूनख्वा क्षेत्र के रहने वाले नसरुल्लाह की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों ने चार साल तक चले अफेयर के बाद मिलने का फैसला किया और जयपुर जाने की बात कहकर अंजू वैध वीजा व पासपोर्ट लेकर वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान चली गई थी। अंजू इस्लामाबाद होते हुए पाकिस्तान के खैबरपख्तूनख्वा क्षेत्र में पहुंची और नसरुल्लाह से निकाह कर लिया। इसके बाद दोनों पाकिस्तान में रह रहे थे और अंजू की वीजा अवधि  लखत्म होने के बाद बढ़ा दिया गया था।

 अरविंद ने भिवाड़ी थाने में दर्ज करवाया था मामला

भिवाड़ी में रहने वाले उसके पति अरविंद ने यहां के फूलबाग थाने में अंजू व नसरुल्लाह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। अरविंद ने इस एफआईआर में अंजू के खिलाफ पाकिस्तान जाकर व्हाट्सऐप कॉल के जरिए धमकी देने का आरोप भी लगाया गया था। उसने प्राथमिकी में कहा था कि अंजू ने बिना तलाक दिए पाकिस्तान जाकर दूसरी शादी कर उसे धोखा दिया है। अरविंद की रिपोर्ट पर भिवाड़ी पुलिस ने उसकी पत्नी अंजू के खिलाफ धारा 366, 494, 500, 506 IPC, 66 आईटी एक्ट में मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। अरविंद ने बताया था कि अंजू शादीशुदा होने के बावजूद पाकिस्तान के नसरुल्ला से सोशल मीडिया पर बातचीत करती थी। नसरुल्ला ने अंजू को झूठे आश्वासन और ख्वाब दिखाकर बहला-फुसलाकर पाकिस्तान बुला लिया जबकि नसरुल्ला को इस बात का पता था कि अंजू विवाहित है और उसका पति जीवित है और उसके दो बच्चे हैं।

के

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 243
Total Users : 4584301
Views Today : 320
Total views : 4608436
Read More