
NCRkhabar.com@New Delhi..राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) में जीत के बाद भाजपा में मुख्यमंत्री बनाने को लेकर कवायद तेज हो गई है। नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हों गया है । कोई पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को दावेदार बता रहे है तो कई लोग फायर ब्रांड नेता बाबा बालकनाथ, अर्जुन मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य नेताओं के नाम अगले मुख्यमंत्री के लिए सबसे आगे बता रहे हैं। तिजारा हॉट सीट तिज़ारा से नवनिर्वाचित विधायक बाबा बालकनाथ (Baba Balaknath MLA) मुख्यमंत्री पद (Chief Minister) के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। सोशल मीडिया एक्स पर बाबा बालकनाथ को मुख्यमंत्री बनवाने के लिए उनके समर्थक अभियान चला रहे हैं। इस बीच राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। बाबा बालकनाथ के समर्थकों को उम्मीद है कि भाजपा आलाकमान तिजारा से नवनिर्वाचित विधायक बाबा बालकनाथ को राजस्थान की बागडोर सौंप सकती है।
अपराधियों को राजस्थान से बाहर जाने की दी चेतावनी
तिजारा विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक बाबा बालकनाथ ने चुनाव जीतने के बाद अपराधियों को राजस्थान छोड़कर चले जाने की चेतावनी है। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने अधिकारियों को कहा कि अपराधियों को कह दो कि राजस्थान छोड़कर चले जाएं। उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र में कोई अपराध होता है तो जिम्मेदार अधिकारी होंगे।
यहां बता दें कि तिजारा सीट से बाबा बालकनाथ ने कांग्रेस प्रत्याशी ईमरान खान को 6,173 वोटों के अंतर से हराया। उधर सोमवार को संसद परिसर में बाबा बालकनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री का फैसला भविष्य के गर्भ में है लेकिन सनातन को लेकर उनकी नीति स्पष्ट है। उन्होंने ख़बकी सनातन जीवन है और मानवता के उत्थान के लिए है तथा सनातन का नाश करने वालों का प्रकृति विनाश करती है।


Views: 885
Users Today : 16
Total Users : 4584326
Views Today : 16
Total views : 4608463



