
NCRkhabar@Bhiwadi. बार एसोसिएशन भिवाड़ी प्रथम (Bar Association Bhiwadi-I) की मीटिंग शुक्रवार को एडवोकेट मंगतूराम यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई, जिसमें 2023-24 की कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट अंजू चौहान व विशाल यादव ने बताया कि अधिवक्ताओं की मीटिंग में सर्वसम्मति से 2023-24 के लिए सर्वसम्मति से एडवोकेट शाहिद हुसैन (Advocate Shahid Hussain) को अध्यक्ष, पूनम यादव को उपाध्यक्ष, जसविंद्र सिंह को सचिव व खुर्शीद खां सहसचिव कोषाध्यक्ष लखन सिंह व श्रद्धा कलसायत को पुस्तकालय अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में एडवोकेट मंगतूराम यादव, अभय सिंह यादव व वीपी शर्मा को संरक्षक मनोनीत किया गया। अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि ने समस्त अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वह हर सुखदुख में सबके साथ रहेंगे। इसके अलावा पक्षकार व अधिवक्ताओं के हित मे काम किया जाएगा। इस मौके पर लोक अभियोजक राकेश दायमा, एडवोकेट दिनेश तंवर, सुभाष दायमा, मुकेश भिदुड़ी, प्रीतम दायमा, जसवीर सिंह दायमा, सुनील शर्मा, इस्लामुद्दीन, वसीम खान, यूसुफ खान सहित अन्य अधिवक्ता व गणमान्य लोग उपस्थित थे।






Views: 916
Users Today : 30
Total Users : 4584340
Views Today : 31
Total views : 4608478



