NCRkhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में विद्यालय की प्रतिभाओं को रेड ब्लेजर और रेड टाई देकर सम्मान किया गया। समारोह का आरंभ विद्यालय की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती ताप्ती चटर्जी व प्रधानाचार्य श्री पी.के.साजू ने दीप जलाकर किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पी.के.साजू ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा,कि विद्यालय द्वारा प्रति वर्ष उन विद्यार्थियों को रेड कोट दिया जाता है,जिन्होंने लगातार 4 वर्षों तक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसी तरह रेड टाई उन विद्यार्थियों को दी जाती है, जो लगातार 5 वर्षों तक पढ़ाई में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। साजू ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए, उन्हें भविष्य में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, कि यही विद्यार्थी आगे चलकर न केवल अपने माता-पिता और अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगे बल्कि अपने राष्ट्र को भी उन्नतशील बनाएंगे। विद्यालय की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ताप्ती चटर्जी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा, कि उनकी शुभकामनाएं सदैव बच्चों के साथ हैं। उप प्रधानाचार्य सुनील भार्गव ने कहा, कि विद्यालय का आरंभ से ये ही उद्देश्य है, कि यहां विद्यार्थियों का समाजिक, आध्यात्मिक और भावात्मक विकास हो और वे अच्छे इंसान बनें। इस अवसर पर हेडमिस्ट्रेस सीनियर विंग आशा बोस, हेडमिस्ट्रेस जूनियर विंग जसवंत सिक्का , थॉमस कुट्टी, धर्मवीर शर्मा आदि उपस्थित थे।


Views: 1,770
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485



