भिवाड़ी में रेलवे ट्रैक पर मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.भिवाड़ी फेज थर्ड थाना क्षेत्र के हरला की ढाणी के पास रविवार की रात रेलवे ट्रेक के बीच में भरतपुर जिला निवासी एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का मोबाईल, बैग व अन्य सामान बरामद किया है। मृतक के चेहरे पर गहरी चोट लगी है। मृतक गुरुग्राम के बिलासपुर की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और पथरेड़ी गांव में किराए पर कमरा लेकर अपने बड़े भाई के साथ रहता था। भरतपुर जिले के मई नदबई निवासी रामवीर पुत्र दीवान सिंह जाट ने भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका भाई ओमवीर गुरुग्राम के बिलासपुर स्थित साईडोफेक्स कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था तथा हम दोनों बिलासपुर पथरेड़ी गांव में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। ओमवीर की ड्यूटी रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक रहती थी। गत रविवार को दिन में साईडोफेक्स कंपनी के मनोज ने फोन कर रात आठ बजे के बजाय सायं पांच बजे ड्यूटी पर बुलाकर कहा कि दूसरा सुपरवाइजर छुट्टी पर जा रहा है और तुझे उसकी जगह नौकरी करनी है। रामवीर ने बताया कि ओमवीर को एरिया मैनेजर शुभकान्त मिश्रा ने सेलरी होल्ड कर नौकरी से निकालने की धमकी दी थी। रामवीर ने आशंका जताई कि मनोज व शुभकान्त ने उसके भाई की हत्या कर शव को लाकर रेल की पटरियां पर फेंक दिया। इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया तथा मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 31
Total Users : 4584341
Views Today : 32
Total views : 4608479
Read More