राज्य निर्यात पुरस्कार वर्ष 2021-22 और 2022-23 के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई, अब 31 दिसंबर तक किया जा सकेगा आवेदन  

SHARE:

NCRkhabar@Jaipur. उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा ‘‘राज्य निर्यात पुरस्कार योजना‘‘ के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए राज्य के उत्कृष्ट निर्यातकों से आवेदन मांगे थे, जिसकी अंतिम तिथि 10 नवंबर 2023 निर्धारित की गई थी। पुरस्कार की सभी श्रेणियों में पर्याप्त प्रतियोगिता हो तथा राज्य के सभी हिस्सों से आवदेन पत्र प्राप्त हो, इसे ध्यान में रखते हुए योजना में आवेदन की अंतिम तिथि को 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दिया गया है।

आयुक्त, उद्योग एवं वाणिज्य श्री सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों वित्तीय वर्षों के लिए आवेदन पत्रों का प्रारूप एवं योजना की जानकारी विभागीय वेबसाइट https://industries.rajasthan.gov.in/icom/#/home/dptHome पर एवं संबंधित जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आवेदन कर्ता इकाई संबंधित वित्तीय वर्ष के आवेदन पत्र का प्रिन्ट लेकर पूरी तरह भरे गए आवेदन पत्र को मूल ही मय संलग्नक संबंधित जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में दिनांक 31 दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जा सकेगा।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 16
Total Users : 4584326
Views Today : 16
Total views : 4608463
Read More