
NCRkhaba@Jaipur. राजस्थान की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को जयपुर के रामनिवास बाग में आयोजित किया जाएगा। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र (Governer Kalraj Mishra) ने राज्य के मनोनीत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma, Nominated CM) को बधाई और शुभकामना देते हुए उनके द्वारा प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का अनुमोदन किया है। राज्यपाल मिश्र ने मनोनीत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया है। राज्यपाल कलराज मिश्र 15 दिसंबर को रामनिवास बाग, जयपुर में मुख्यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा एवं दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को मंत्रिमंडल सदस्य की शपथ दिलाएंगे।



Views: 644
Users Today : 16
Total Users : 4584326
Views Today : 16
Total views : 4608463



