प्रेसिडेंसी स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा का केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया सम्मान, पेट्रोलियम मंत्रालय ने नामित किया ‘विकसित भारत राजदूत’, स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के गौरव पथ पर स्थित प्रेसिडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल ( Presidency The International School ) की प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा ( Shalini Malhotra) को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री व आवासन और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri, Union Minister)  ने “विकसित भारत राजदूत” के रूप में नामित किया गया है। केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा का विकसित भारत राजदूत बनाए जाने पर गुलदस्ता भेंटकर व प्रमाण पत्र देकर स्वागत किया तथा उनसे इस अभियान को सफल बनाने में योगदान करने की अपील की। प्रेसिडेंसी स्कूल के मैनेजर मनोज शर्मा ने बताया कि हम अपने देश के विकास के इस आंदोलन में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं जिसका नेतृत्व प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं कर रहे हैं। मैनेजर मनोज शर्मा व ममता मॉडर्न स्कूल दिल्ली की प्रिंसिपल पल्लवी शर्मा सहित स्कूल के शिक्षक व समस्त स्टाफ ने प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

प्रेसिडेंसी स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा को विकसित भारत राजदूत नामित करने पर स्वागत करते केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 31
Total Users : 4584341
Views Today : 32
Total views : 4608479
Read More