
NCRkhabar.com@Bhiwadi. शेखपुर अहीर थाना क्षेत्र के मुंडाना गांव में हीटर में लगी आग से कमरे में सो रहे पिता पुत्री की मौत हो गई जबकि गम्भीर रूप से झुलसी मृतक की पत्नी का अलवर के अस्पताल में ईलाज चल रहा है लेकिन उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची शेखपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शेखपुर अहीर थाना क्षेत्र के मुंडाना गांव निवासी दीपक, अपनी पत्नी व दो माह की बेटी के साथ कमरे में सोया हुआ था। देर रात हीटर से कमरे में रखे कपड़े में आग लग गई तथा कुछ ही देर कमरे में रखा सारा सामान जल गया। ग्रामीणों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि दीपक व उसकी बेटी बाहर नहीं निकल सके और आग से झुलस गए। वहीं दीपक की पत्नी संजू ने आग से झुलसने पर आवाज लगाया तो दूसरे कमरे में सो रही उसकी सास सुनीता उठकर आई तथा भीषण आग को देखकर आसपास के लोगों को आवाज देकर बुलाया। ग्रामीणों ने संजू को झुलसी हुई अवस्था में बाहर निकाला लेकिन दीपक व उसकी बेटी को बचाने में विफल रहे और वह दोनों अंदर ही झुलस गए। बताया जा रहा है कि कमरे में रसोई गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था लेकिन उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया।


Views: 991
Users Today : 45
Total Users : 4584355
Views Today : 47
Total views : 4608494



