
NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी-अलवर स्टेट हाईवे पर कर्मपुर स्थित सूरज स्कूल (Suraj School Bhiwadi) में कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने ‘ वसुधैव कुटुम्बकम् कार्यक्रम को नृत्य और नाट्य रूप में भाव पूर्ण प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य था कि संपूर्ण विश्व एक परिवार है और हमें सदैव सहभाव व सौहार्द्र से रहना चाहिए।
कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेद प्रकाश थे। कार्यक्रम को नृत्य और विचार के माध्यम से बच्चों ने अदभुत रूप में प्रस्तुत किया। प्रधानचार्य रमेश भाटिया ने सभी बच्चों का प्रोत्साहित किया और अभिभावकों को धन्यवाद दिया। अभिभावकों ने भी स्कूल के शिक्षकों और छात्रों का धन्यवाद किया। सभी अभिभावक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाचार्य रमेश भाटिया ने शिक्षकों और अभिभावकों को धन्यवाद दिया.प्रोग्राम को सफल बनाने में स्कूल सभी शिक्षकों की भूमिका सराहनीय थी।


Users Today : 45
Total Users : 4584355
Views Today : 47
Total views : 4608494



