
NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के अलवर बाईपास स्थित आशियाना बगीचा वेलफेयर सोसायटी (Ashiana Bageecha Welfare Society) में रविवार को स्पोर्ट्स मंथ कार्यक्रम (Sports Month Programme) के अन्तर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सोसायटी के पांच साल से पन्द्रह साल तक की उम्र के बच्चों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया। बच्चों ने कैनवास पर रंग व कूची से कल्पना के रंग भरे। भीषण सर्दी होने के बावजूद बच्चों का उत्साह देखने लायक था। स्पोर्टस मंथ में पिछले हफ्ते बैडमिंटन प्रतियोगिता (Badminton Tournament) का आयोजन हुआ था, जिसमे अंडर 17 वर्ग में प्रियांश, ध्रुव, पलक, मानवी, सुरुचि, वंदना, मोहित,हेमंत ने जीत दर्ज की। स्पोर्ट्स मंथ का समापन 26 जनवरी को किया जाएगा। इस मौके पर सोसायटी के लोगों में उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।






Views: 467
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447



