
NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के मटीला चौराहे पर रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से हडक़ंप मच गया। इसके बाद दुकानदारों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझायी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार मटीला चौराहे (Matila) पर एक व्यक्ति घरेलू गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरकर बेचता है। गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे दुकान पर काम करने वाला लड़का छोटा सिलेंडर जलाकर ताप रहा था। तभी दूसरे सिलेंडर में गैस भरने के दौरान लीक होने से आग लग गई। आननफानन में सिलेंडर को सड़क किनारे फेंक दिया और लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया। इसके बाद उदयपुर मिष्ठान भंडार के संचालक आसमोहम्मद ने बोरी भिगोकर सिलेंडर पर डालकर आग बुझाई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया और लोगों ने राहत की सांस ली। यहां बता दें कि भिवाड़ी में रसोई गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरने का गोरखधंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है, जिसे रोकने में प्रशासन नाकाम रहा है।





Views: 540
Users Today : 42
Total Users : 4584352
Views Today : 44
Total views : 4608491



