रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति ने बच्चों को बताया स्वच्छता का महत्व

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति (Rotary Club Of Bhiwadi Shakti) की ओर से शहडोद गांव के सरकारी स्कूल में रोटरी पैन प्रोजेक्ट ( वॉश इन स्कूल )के अन्तर्गत स्कूल में छात्रों को साफ़ सफ़ाई के वारे में बताया गया और उन्हें हैंड वॉश वितरित किये गए, जिससे बच्चे स्कूल में साफ़ सफ़ाई का  ध्यान रखें। इसके साथ ही शक्ति के सदस्यों द्वारा क्लब स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मोहन गुप्ता और संगीता गुप्ता के सहयोग से ज़रूरतमंद छात्रों के बीच 100 स्वेटर्स का वितरित किया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य  में पूर्व अध्यक्ष निशि पंडित ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद जी के प्रभावशाली जीवन अनुभवों एवं उनकी शिक्षाओं को छात्रों के साथ साझा किया। शरोटेरियन आर सी जैन ने जीवन और वातावरण में स्वच्छता का महत्व छात्रों को समझाया गया। रोटरी शक्ति की अध्यक्ष रितिभा नाहटा ने बताया कि इस तरह कार्यक्रम से छात्रों के जीवन एवं उनके नज़रिये में उन्नति होगी और उनका भविष्य उज्वल होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यापक पूजा जांगिड, मनोज शर्मा, पूनम चौधरी, पार्वती सैनी और संगीता का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति की उपप्रांतपाल रितु भालोतिया, अध्यक्ष रीतिभा नाहटा, सचिव सरिता श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष ममता अग्रवाल, सीमा जालान , निशी पंडित,शालिनी वर्मा, नलिनी वार्ष्णेय ,दिव्या गुप्ता, विनीता टिकमानी उपस्थित थीं।

 

रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रोटेरियन एवं विद्यार्थी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 44
Total Users : 4584354
Views Today : 46
Total views : 4608493
Read More