हरियाणा सिटी गैस ने टपूकड़ा में की सीएनजी की शुरुआत, एचसीजी के सीओओ महेंद्र सिंह खटकर ने किया उदघाटन

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.  हरियाणा सिटी गैस (ए कंपनी ओट श्री सतीश चोपड़ा ग्रुप) की ओर से टपूकड़ा कस्बे में सीएनजी पंप की सुविधा शुरू की गई है। हरियाणा सिटी गैस के सीओओ महेंद्र सिंह खटकर ने बुधवार को टपूकड़ा में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप गोयल ऑटो केयर पर स्थापित सीएनजी स्टेशन का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि टपूकड़ा में सीएनजी की सुविधाएं शुरू की गई है, जिससे वाहन चालकों को सीएनजी के लिए भिवाड़ी और धारुहेड़ा जाने से निजात मिल गई है। उन्होंने बताया कि आवसीय सोसायटीज में स्वच्छ ईंधन उपलब्ध करवाने के लिए पीएनजी की पाईप लाईन बिछाई गई है और यहां के लोग पीएनजी कनेक्शन ले सकते हैं। एलपीजी के मुकाबले पीएनजी सस्ती होती है और सिलेंडर रखने की जरुरत नहीं होती है तथा 24 घण्टे उपलब्ध रहती है। यहां बता दें कि हरियाणा सिटी गैस के भिवाड़ी, अलवर बाईपास व चौपानकी में सीएनजी स्टेशन पहले से संचालित किए जा रहे हैं और औद्योगिक क्षेत्र में पीएनजी की आपूर्ति की जा रही है।

टपूकड़ा में सीएनजी पंप का उदघाटन करते हरियाणा सिटी गैस के सीओओ महेंद्र सिंह खटकर।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 5
Users Today : 14
Total Users : 4580058
Views Today : 35
Total views : 4602121
Read More