पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन ने विवेकानंद जयंती पर मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों का किया सम्मान

SHARE:

NCRkhbaar@Bhiwadi. पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation Of India) की ओर से विवेकानंद की जयंती पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों (Modern Public School) को सम्मानित किया गया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी के प्रधानाचार्य पी.के. साजू ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड भिवाड़ी में हार्टफुलनेस संस्था की ओर से ‘धरती हमारी नहीं हम धरती के हैं’ विषयक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी के अनेक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें 27 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूथ यूनाइट प्रोग्राम का भी आरंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में आत्म जागरूकता और नेतृत्व की भावना का विकास करना है। समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भिवाड़ी के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पॉवर ग्रिड भिवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 31
Total Users : 4584341
Views Today : 32
Total views : 4608479
Read More