
NCRkhabar@ Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी (Modern Public School) में रविवार को स्काउट एंड गाईड का शुभारंभ किया गया। एमपीएस के प्रधानाचार्य पी.के. साजू ने स्कूल में स्काउट एंड गाइड का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल पी. के. साजू ने कहा कि मॉडर्न पब्लिक स्कूल में स्काउट एंड गाइड, कब और बुलबुल आरंभ करने का उद्देश्य बालक-बालिकाओं को सुनागरिक और देशभक्ति के रूप में तैयार करना है। इसके माध्यम से बालक-बालिकाओं का ना केवल सर्वांगीण विकास होता है बल्कि उनमें पीड़ितों एवं जरूरतमंदों के प्रति संवेदना और समाज सेवा का भाव उत्पन्न होता है। चरित्र निर्माण में भी स्काउट और गाइड के माध्यम से सहायता मिलती है और विद्यार्थियों का दृष्टिकोण व्यापक होता है। स्काउट,गाइड, कब और बुलबुल को स्कूल की ओर से ट्रैकिंग पर ले जाया गया और अनेक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। गौरतलब है कि मॉडर्न पब्लिक स्कूल में भिवाड़ी का पहला स्कूल है, जहां नेशनल कैडेट्स कोर (एनसीसी) का सेंटर संचालित है और यहां पर विद्यार्थियों को एनसीसी के माध्यम से देश सेवा के लिए तैयार किया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुनील भार्गव, खेल प्रशिक्षक प्रताप सिंह बिष्ट, प्रेम यादव और शंपा, सुनीता सिंह आदि अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित थीं।







Users Today : 44
Total Users : 4584354
Views Today : 46
Total views : 4608493



