आशियाना बगीचा सोसायटी भिवाड़ी में धूमधाम से मनाया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव,कलश यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु, रोशनी से जगमग हुई सोसायटी

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के अलवर बायपास  (Alwar Bypass) स्थित आशियाना बगीचा सोसायटी (Ashiana Bageecha Society) में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस उत्सवी माहौल में समूची सोसाइटी को लाइटों और रंगोली से सजाया गया, जिससे सोसायटी में दिवाली जैसा मनोरम दृश्य दिखाई दिया। आशियाना बगीचा सोसायटी निवासी एल. एन.शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान श्री राम, सीता माता, लक्ष्मण, और हनुमान जी की झांकी भी निकाली। कलश यात्रा में शामिल महिलाओ और पुरूषो ने भगवान श्री राम के भजनों पर नृत्य किया। इसके बाद बड़ी स्क्रीन पर श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण अयोध्या से सीधा प्रसारण सोसायटी के निवासियों ने एक साथ देखा। सोमवार को दोपहर को सुंदर कांड का पाठ व भंडारे का आयोजन हुआ तथा रात को आतिशबाजी के आयोजन से उत्सव का समाप्त किया गया।

 

आशियाना बगीचा सोसायटी में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 6
Users Today : 20
Total Users : 4580064
Views Today : 44
Total views : 4602130
Read More