

NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के गौरव पथ स्थित प्रेसीडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल ( Presidency The International School) में बुधवार को ” सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया गया। “लोक संपर्क विभाग राजस्थान” के कलाकारों द्वारा मनमोहक लघु नाटिका प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को यातायात के नियमों के बारे में भली-भांति समझाया गया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को सड़क दुर्घटनाओं से बचने के उपाय व नियम समझाए गए। इस कार्यक्रम के मुख्य में अतिथि परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा व नरेश स्वामी उपस्थित थे। प्रेसिडेंसी स्कूल के मैनेजर मनोज शर्मा व प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सड़क सुरक्षा के महत्व पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।








Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447



