भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच जुआरी पकड़े, 21500 रुपए जब्त

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस (Bhiwadi Phase III Police Station) ने हरचंदपुर गांव ( Harchandpur) ने दबिश देकर पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 21,500 रुपए जब्त किया है। भिवाड़ी फेज थर्ड एसएचओ सचिन शर्मा (SHO Sachin Sharma)  ने बताया कि पुलिस महानिदेशक की ओर से  चलाये जा रहे राज्य स्तरीय विभिन्न अभियान व 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत भिवाड़ी एसपी आईपीएस योगेश दाधीच के निर्देशानुसार एवं एएसपी दिलीप सैनी व डीएसपी मुकेश चौधरी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि हरचन्दपुर गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने पर एएसआई बत्तू सिंह व कानिस्टबल मुकेश कुमार व राजेंद्र की टीम गठित कर दबिश दी गई और कबाड़ी के गोदाम के पास जुआ खेल रहे यूपी के फर्रुखाबाद जिला हाल भूपेंद्र कॉलोनी हरचंदपुर निवासी बबलु पुत्र रघुनंदन सक्सेना, बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुटपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर हाल भूपेन्द्र कॉलोनी निवासी बबलू कुमार पुत्र नागेश्वर ठाकुर, यूपी के हमीरपुर जिले के कुरपहाड़ थाना क्षेत्र के बेलाताल हॉल अजीत कॉलोनी हरचंदपुर निवासी अब्दुल पुत्र ईसब, यूपी के बुलंदशहर जिले के काजीपुरा हाल देशराज कॉलोनी हरचंदपुर निवासी सचिन कुमार पुत्र टीटू राजपूत व बुलन्दशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर हवेली हाल मनोज कॉलोनी निवासी प्रवेंद्र सिंह पुत्र अमरपाल जाट को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से   21,500 रुपए बरामद किया।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 246
Total Users : 4584304
Views Today : 323
Total views : 4608439
Read More