
NCRkhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी (Modern Public School) में आयोजित समारोह में आई.एच.सी प्रतियोगिताओं (IHC Tournament) में विजेता रहे विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया था। समारोह का आरंभ विद्यालय की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर तापती चटर्जी ने दीप जलाकर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पी.के. साजू ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर विद्यार्थी प्रतिभावान है लेकिन आवश्यकता इस बात की है कि उसकी प्रतिभा को समय-समय पर नई दिशा और पहचान मिलती रहे। प्रधानाचार्य ने उन विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया जिन्होंने किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया था। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुनील भार्गव, हेडमिस्ट्रेस आशा बोस एवं विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित थे।






Users Today : 48
Total Users : 4584358
Views Today : 50
Total views : 4608497



