
NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के अलवर बाईपास (Alwar Bypass) पर स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल (Modern Public School) में रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से स्काउट गाईड को प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया। मॉडर्न स्कूल भिवाड़ी के प्रधानाचार्य पी.के. साजू ने बताया कि विद्यालय में समय-समय पर विद्यार्थियों को जीवन कौशल समझाने और व्यवहार कुशल बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इसी श्रृंखला में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी अलवर के द्वारा स्काउट-गाइड को प्राथमिक चिकित्सा की अनेक तकनीकों से अवगत कराया गया। डॉक्टर रूप सिंह,डॉक्टर सुनीता एवं अन्य विशेषज्ञों द्वारा स्काउट गाइड को प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने विभिन्न प्रदर्शनों के द्वारा बहुत बेहतरीन तरीके से विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा के आरंभिक पहलुओं से अवगत कराया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पी.के. साजू, उप प्रधानाचार्य सुनील भार्गव, हेडमिस्ट्रेस जूनियर विंग जसवंत कौर सिक्का, खेल प्रशिक्षक प्रताप सिंह बिष्ट एवं अन्य अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित थे।







Users Today : 50
Total Users : 4584360
Views Today : 52
Total views : 4608499



