नाहटा फाउंडेशन के तत्वावधान में 14 फ़रवरी को होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन, परिणय सूत्र में बंधेंगे पांच जोड़े

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. नाहटा फाउंडेशन (Nahta Foundation) की ओर से आगामी 14 फरवरी को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सामूहिक विवाह के लिए चयनित पांचो जोड़ों का  औपचारिक परिचय सम्मेलन सोमवार को हुआ, जिसमें पांचों जोड़े व उनके उनके परिवार वाले भी शामिल हुए। इस मौके पर पार्षद अमित नाहाटा, नाहाटा फाउंडेशन की अध्यक्ष रितीभा नाहाटा,सुरेंद्र रावत, राकेश देहरू, संजय शर्मा, सौम्या श्री, प्रवीण गर्ग, सरिता श्रीवास्तव, मोहित कुमार,मुकेश,मोनू इत्यादि लोग उपस्थित थे। पार्षद अमित नाहटा ने बताया कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य पांचो जोड़ों को आपस में मिलना एवं 14 फरवरी को होने वाले सामूहिक विवाह के लिए परस्पर सहयोग की भावना को जागृत करना था। सम्मेलन में परिवार वाले भी एक दूसरे के परिवार से परिचित हुए। नाहाटा फाउंडेशन की अध्यक्ष  रितिभा नाहाटा ने समाज के लिए नाहाटा फाउंडेशन के समर्पण को दोहराया कि नाहाटा फाउंडेशन आगे भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम करता रहेगा।

 

नाहटा फाउंडेशन की ओर से 14 फरवरी को आयोजित सामूहिक विवाह से पूर्व एक-दूसरे से परिचय करते वर-वधु पक्ष के लोग तथा नाहटा फाउंडेशन के पदाधिकारी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 6
Users Today : 51
Total Users : 4584361
Views Today : 53
Total views : 4608500
Read More