तिजारा के अहिंसा सर्किल से चोरी हुई कार दो घण्टे में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

 

NCRkhabar@Bhiwadi.शेखपुर थाना पुलिस( Shekhpur Police Station) ने तिजारा (Tijara) के अहिंसा सर्किल के पास स्थित एक कॉलोनी से स्विफ्ट डिजायर कार चोरी करके भाग रहे राहुल सैनी व महेंद्र सैनी को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी हुई कार बरामद किया है। शेखपुर थाना एसएचओ हरदयालसिंह ने बताया कि गत बुधवार की रात पुर्व एमपीएस युनुस पुत्र इलियास की स्विफ्ट डिजायर कार नम्बर HR 28 E 2118 को तिजारा के अहिंसा सर्किल के पास कालोनी से दो अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। गश्त के दौरान थानाधिकारी को सुचना मिली कि अहिंसा सर्किल के पास चोरी हुई डिजायर कार को लेकर चोर कोटकासिम की तरफ भाग रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मुण्डाना गांव के पास पहुंच कर नाकाबंदी शुरू की तो तिजारा की तरफ से बिना नम्बरी एक स्विफ्ट डिजायर रंग सलेटी बिना नम्बरी तेजी से आ रही रही, जिसको हाथ का ईशारा देकर रुकवाने का प्रयास किया गया लेकिन कार के चालक ने और अधिक तेज गति से गाडी को दौडाया। इस कारण गाडी अनियंत्रित होकर  रोड पर पलट गई और उसमे बैठे दो युवक उतरकर खेतो मे भागने लगे लेकिन पुलिस ने काफी दूर तक पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस की गिरफ्त में आया और राहुल (26) पुत्र रोहिताश्व सैनी निवासी वार्ड न. 02 होली टीबा तिजारा हाल विधायक संदीप की कालोनी तिजारा व महेन्द्र सैनी (28) पुत्र राजू सैनी निवासी बडा बास मौहल्ला कोटपूतली थाना कोटपूतली शहर जिला कोटपूतली बहरोड का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वह कार को तिजारा के अहिंसा सर्किल के पास कालोनी से चोरी करके लाए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदात का पता लगा रही है।

शेखपुर थाना पुलिस की गिरफ्त में कार चोरी करने के आरोपी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 44
Total Users : 4584354
Views Today : 46
Total views : 4608493
Read More