

NCRkhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी ( Modern Public School) की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 11वीं कक्षा द्वारा 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। समारोह के प्रारंभ में विद्यालय में हवन किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पी.के. साजू ने मुख्य अतिथि स्कूल मैनेजर श्रीमती अलका कोरा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती तापती चटर्जी एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में 12वीं के विद्यार्थियों को उनकी आने वाली बोर्ड परीक्षा और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। एमपीएस की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तापती चटर्जी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वह भविष्य में हमेशा उन्नति करें एवं अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करें। उप प्रधानाचार्य सुनील भार्गव ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उन्हें मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ते रहना है। मुख्य अतिथि अलका कोरा ने जाने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न, ट्रॉफी एवं किताबें प्रदान की। समारोह में हेड मिस्ट्रेस सीनियर आशा बोस, हेडमिस्ट्रेस जूनियर जसवंत कौर सिक्का एवं अन्य अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित थीं।








Users Today : 44
Total Users : 4584354
Views Today : 46
Total views : 4608493



