
NCRkhabar@Bhiwadi. खुशखेड़ा-कसौला चौक मार्ग (Khushkheda-Kasaula Chowk) पर स्थित वीरनवास टोल प्लाजा (Veeranwas Toll Plaza) पर मंगलवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत रिडकोर (RIIDCORE) की ओर से वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। टोल प्लाजा मैनेजर राजवीर चौधरी ने बताया कि गत 15 जनवरी से मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा के दौरान वाहन चालकों को पंफलेट वितरित कर व समझाईश कर सावधानीपूर्वक यातायात के नियमों का पालन करने के लिए समझाया गया। इसके अलावा वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करने, रात्रि में डिपर का प्रयोग करने के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा गति सीमा नियमित रखने, सड़क के नियमों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग नहीं करने के लिए समझाइश की गई। सड़क सुरक्षा माह का समापन बुधवार को किया जाएगा।







Views: 518
Users Today : 46
Total Users : 4584356
Views Today : 48
Total views : 4608495



