मॉडर्न पब्लिक स्कूल (MPS) की छात्रा ने किया भिवाड़ी का नाम रोशन

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. माडर्न पब्लिक स्कूल (MPS) भिवाड़ी की छात्रा को रक्षा कि शिक्षा मंत्रालय की ओर से प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पी.के. साजू ने बताया कि भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय (MOD) और शिक्षा मंत्रालय (MOE) की ओर से ‘वीर गाथा’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें पूरे देश से सी.बी.एस.ई. (CBSE) और अन्य बोर्ड के स्कूलों के लाखों बच्चों ने हिस्सा लिया या था। इसी प्रतियोगिता के अंतर्गत कक्षा 3 से 5 वर्ग में मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी की छात्रा यश्मिता कौशिक की कलाकृति का चुनाव कर भारत सरकार द्वारा उसे प्रथम पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार भारत सरकार की ओर से आयोजित समारोह में रामेश्वर दयाल मीणा जिला शिक्षा अधिकारी अलवर द्वारा प्रदान किया गया। छात्रा को भेंट स्वरूप प्रमाण पत्र और 2100 रुपए की धनराशि भेंट की गई। मॉडर्न पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को उसकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
माडर्न पब्लिक स्कूल की छात्रा को वीर गाथा प्रतियोगिता में प्रथम आने पर सम्मानित करते डीईओ रामेश्वर दयाल मीणा।

1 thought on “मॉडर्न पब्लिक स्कूल (MPS) की छात्रा ने किया भिवाड़ी का नाम रोशन”

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 45
Total Users : 4584355
Views Today : 47
Total views : 4608494
Read More