

NCRkhabar@Bhiwadi. जयपुर डिस्कॉम (Jaipur Discom) के भिवाड़ी वृत्त (Bhiwadi Circle) में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधीक्षण अभियंता सुधीर पांडे ने किया। अधीक्षक अभियंता सुधीर पांडे ने जीवन में खेलों की भूमिका महत्वपूर्ण बताते हुए शारीरिक गतिविधियों को अपनाते हुए शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने में खेलों को बेहद कारगर बताया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता भिवाड़ी (ओ एन्ड एम) सीता राम जांगिड़, अधिशासी अभियंता (मीटर) रूप सिंह गुर्जर, आर के बडेरा अधिशाषी अभियंता, महेंद्र परनामी लेखाधिकारी, गजानंद शर्मा कार्मिक अधिकारी, चंद्रेश शर्मा सहायक अभियंता भिवाड़ी इत्यादि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
क्रिकेट में भिवाड़ी व मुंडावर की टीम फाईनल में पहुंची
दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन क्रिकेट, महिला बैडमिंटन, सौ मीटर दौड़ व रस्साकसी आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमे भिवाड़ी वृत के विभिन्न कार्यालयों के कार्मिको ने भाग लिया। इसके अलावा क्रिकेट में लीग मैच खेले गए, जिनमें भिवाड़ी व मुंडावर की टीम विजय रही। शुक्रवार को भिवाड़ी व मुंडावर के बीच फाइनल मुकाबला होगा। इसी तरह सौ मीटर दौड़ में भिवाड़ी उपखंड के गौरव विजयी रहे जबकि द्वितीय स्थान पर कृष्ण खैरिया रहे। वहीं महिला संवर्ग में बैडमिंटन डबल में महिला टीम मीटर्स विजयी रही।


Users Today : 44
Total Users : 4584354
Views Today : 46
Total views : 4608493



