मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी में धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी

SHARE:

 

.

NCRkhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी में  सरस्वती पूजा के साथ बसंत पंचमी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और विद्यार्थियों को बसंत पंचमी के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती तापती चटर्जी ने दीप जलाकर किया। इसके बसंत पंचमी पर नृत्य और गायन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री पी.के.साजू ने कहा कि बसंत पंचमी पर ज्ञान,विद्या, संगीत और कला की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। विद्या हर व्यक्ति के लिए सबसे अधिक महत्व रखती है, इसी कारण से बसंत पंचमी का पर्व छात्रों,कला और साहित्य जगत के लिए विशेष माना जाता है। विद्यालय में इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य श्री सुनील भार्गव, हैड मिस्ट्रेस सीनियर विंग श्रीमती आशा बोस,विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को पुरस्कृत करते प्रधानचार्य पी के साजू।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 41
Total Users : 4584351
Views Today : 43
Total views : 4608490
Read More