मॉडर्न पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल ( Modern Public School) भिवाड़ी के विद्यार्थियों ने गुरुवार को सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री पी.के. साजू ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्थान की ओर से 15 फरवरी 2024 को सूर्य सप्तमी के दिन प्रत्येक राजकीय एवं निजी स्कूल और विद्यालयों में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाना निश्चित किया गया था। इसके तहत मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी की प्रार्थना सभा में समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के द्वारा इस कार्यक्रम में भाग लेते हुए सूर्य नमस्कार किया गया। इस आयोजन में विद्यालय के प्रत्येक सदस्य ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए दर्ज कराया गया है।

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सूर्य नमस्कार करते विद्यार्थी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 41
Total Users : 4584351
Views Today : 43
Total views : 4608490
Read More