रोटरी दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 604 यूनिट रक्त एकत्रित कर बनाया रिकार्ड

SHARE:

शिविर संयोजक व गोपीनाथ अस्प्ताल के संचालक डॉ नीरज अग्रवाल का स्वागत करते होंडा कार्स के अधिकारी।

NCRkhabar@Bhiwadi. रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी (Rotary Club Of Bhiwadi) के तत्वावधान में शुक्रवार को रोटरी दिवस (Rotary Day) अर्थात 119वें जन्मदिवस पर होंडा कार इंडिया लिमिटेड, खुशखेडा के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 604 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। शिविर संयोजक व गोपीनाथ अस्प्ताल भिवाड़ी  संचालक डॉ. नीरज अग्रवाल (Dr Niraj Agrawal) ने बताया कि यह भिवाड़ी क्षेत्र में अब तक हुए रक्तदान शिविरों में सबसे विशाल शिविर हुआ है। रक्तदान के इस महाशिविर में एकत्रित रक्त से समाज में एक बहुत बड़ी सहायता प्रदान होगी जो कि रोटरी का एक सबसे बड़ा- बेहतर प्रकल्प तथा उदेश्य है। रोटरी की सेवाएं बेहतर जीवन बनाने की कला सिखाती हैं। रक्तदान शिविर, गुरुग्राम के रोटरी ब्लड सेंटर से डॉ. सुनील कुमार जी व र्टीम द्वारा किया गया। शिविर की शुरुआत शिविर संयोजक डॉ. नीरज अग्रवाल एवं होंडा कार के उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह एवं  सी एस आर हेड,अन्नू मेहता, रोटेरियन आरसी. जैन, डॉ. अमित त्यागी, डॉ. राजेश कुमार एवं राज कुमार, शिवकुमार के कर कमलों से किया गया। कार्यक्रम में कम्पनी के अधिकारियों एवं स्टाफ के  साथ-साथ रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

रोटरी क्लब के स्थापना दिवस पर आयोजित शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता व उपस्थित रोटेरियन।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 38
Total Users : 4584348
Views Today : 39
Total views : 4608486
Read More