मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी का छात्र अभिनव राज इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी (Modern Public School) के छात्र अभिनव राज का  चयन इंस्पायर अवॉर्ड के लिए किया गया है। माडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी के प्रधानाचार्य श्री पी.के. साजू ने बताया कि उनके स्कूल के मेधावी छात्र अभिनव राज सिंह को ‘बायो पेन’ के आविष्कार के लिए विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली (Science & Technology Department New Delhi) द्वारा इंस्पायर अवार्ड (Inspire Award) के लिए चयनित किया गया है। यह अवार्ड प्रतिवर्ष उन मेधावी विद्यार्थियों को दिया जाता है जो विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में नए-नए आविष्कार करते हैं। एम.पी.एस. की कक्षा आठवीं के छात्र अभिनव राज को पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं 10 हजार का पुरस्कार दिया गया है। प्रधानचार्य पी के साजू ने बताया कि माडर्न पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की प्रतिभा को तराशने व नवाचार के लिए लगातार प्रोत्साहन दिया जाता है। मॉडर्न पब्लिक स्कूल परिवार प्रबंधन ने प्रतिभाशाली विद्यार्थी अभिनव राज सिंह को उसकी उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र अभिनव राज सिंह को इंस्पायर अवॉर्ड मिलने पर बधाई देते प्रिंसिपल पी के साजू।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 41
Total Users : 4584351
Views Today : 43
Total views : 4608490
Read More