खुशखेड़ा पुलिस ने पकड़े फैक्ट्री कर्मचारी से मोबाईल लूट के तीन आरोपी

SHARE:

 

NCRkhabar@Bhiwadi. खुशखेड़ा थाना पुलिस (Khushkehda Police Station) ने राहगीरों से मोबाईल छीनने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्कूटी व एक मोबाइल बरामद किया है। खुशखेड़ा थाना एसएचओ हनुमान यादव ने बताया कि परिवादी गौरव कुमार ने गत 22 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गत 22 फरवरी की रात पौने आठ बजे अपनी कम्पनी से कार्य कर पैदल-पैदल कृष्णा पीजी के पास पहुंचा तो स्कूटी नम्बर एचआर 36 एडी 1370 पर तीन व्यक्ती पीछे से आये और मुझे पकङ कर गिरा दिया और मेरा ओपो- ए 17 मोबाईल का छीनकर स्कुटी से भाग गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दिया तथा मुखबिर की सूचना पर रविवार को विरेन्द्र कुमार उर्फ भूरिया (26) पुत्र महावीर यादव निवासी कमालपुर थाना खुशखेडा, आदित्य उर्फ छोटू उर्फ दादा (22) पुत्र सतीश कुमार  निवासी थडा थाना भिवाडी व प्रतीक दुबे उर्फ अंकुर दुबे (22) पुत्र अवधेश दुबे निवासी भगतजी की कालोनी पूजा होटल के पीछे टपूकडा थाना टपूकडा जिला खैरथल-तिजारा राज. को को गिरफतार कर लूटा गया मोबाईल एवं वारदात मे प्रयुक्त स्कुटी बरामद की गई।

ख़ुशखेड़ा पुलिस की गिरफ्त में मोबाईल लूट के आरोपी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 44
Total Users : 4584354
Views Today : 46
Total views : 4608493
Read More