कोटकासिम में हुई जनसुनवाई में विद्युत समस्याओं का निराकरण

SHARE:

 

 

NCRkhabar@Bhiwadi.कोटकासिम कस्बे में स्थित जीएसएस पर शनिवार को जनसुनवाई में विद्युत संबंधित समस्याओं नक निराकरण किया गया। जयपुर डिस्कॉम कोटकासिम के सहायक अभियंता सुमित चौधरी ने बताया कि ऊर्जा मंत्री के निर्देशानुसार विभाग मे शनिवार को 33/11 के वी पावर हाऊस कोटकासिम पर जन सुनवाई की गई, जिसमें आमजन की विद्युत कनेक्शन लम्बित होना, अधिक विद्युत बिल आना, मीटर खराब होना संबंधी चार समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण किया गया। चौधरी ने बताया कि  रविवार को कनिष्ठ अभियन्ता पंकज कुमार कोटकासिम द्वारा 33/11 के वी पावर हाऊस बिलियावास पर व कनिष्ठ अभियन्ता अजीत सिंह बुढी बावल 33/11 के वी पावर हाऊस ऊजोली पर 11 से 2 बजे तक जनसुनवाई की जाएगी। उपभोक्ता जन सुनवाई मे अपनी समस्याओ का निस्तारण करवा सकते है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 36
Total Users : 4584346
Views Today : 37
Total views : 4608484
Read More