बाबा रामदेव की फैक्ट्री में जा रहे टैंकर ने युवक को कुचला, टैंकर चालक फरार

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी के कहरानी औद्योगिक क्षेत्र स्थित योग गुरु बाबा रामदेव की फैक्ट्री में जा रहे दूध के टैंकर ने टैंपो से उतर एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक टैंकर को लेकर बाबा रामदेव की फैक्ट्री में चला गया, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। मृतक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिला निवासी बसंत कुमार पुत्र नंद ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस टैंकर चालक की तलाश कर रही है।

यहां बता दें कि कहरानी औद्योगिक क्षेत्र में योग गुरु बाबा रामदेव की आरोग्य सेतु नाम की फैक्ट्री है, जिसमें दूध सहित अन्य उत्पाद बनाए जाते हैं। शुक्रवार सुबह चौपानकी जाने वाले मार्ग पर वाई के हॉस्पिटल से बाबा रामदेव की फैक्ट्री की तरफ टर्न लेते वक्त तेज गति से आये टैंकर ने सड़क पर टैंपो से उतर रहे बिहार के औरंगाबाद जिला निवासी  को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बसंत कुमार पुत्र नंद ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए लेकिन चालक टैंकर लेकर फैक्ट्री में चला गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा टैंकर कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 38
Total Users : 4584348
Views Today : 39
Total views : 4608486
Read More