मारवाड़ी समाज (Marwari Samaj) ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह, राजस्थानी पोशाक पहनकर चंग और डफ पर थिरके मारवाड़ी

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. मारवाड़ी समाज भिवाड़ी (Marwari Samaj Bhiwadi)  की ओर से बाल वाटिका में होली मिलन समारोह (Holi Milan Samaroh)  मनाया गया।  होली के रंग अपनो के संग थीम पर आधारित कार्यक्रम में मारवाड़ी पगड़ी बांध पुरुषों ने चंग डाफ पर धमाल किया। मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष व पार्षद अमित नाहटा (Parshad Amit Nahata, President Marwari Samaj) और कार्यक्रम के संयोजक सुभाष व्यास ने कहा कि मारवाड़ी समाज के व्यापारिक ज्ञान का लोहा पूरी देश और दुनिया मानती है। भिवाड़ी में 500 से अधिक कंपनियों को भी आज मारवाड़ी चला रहे हैं। समाज के अध्यक्ष अमित नाहटा और सुभाष व्यास सहित समाज के सभी सदस्यों ने मिलकर दीप प्रज्वलित करके प्रोग्राम की शुरुआत की। श्री श्याम डफ मंडली मांगीलाल एंड पार्टी तारानगर ने होली के गीत गाकर सभी दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया। कलाकारों ने राजस्थानी धमाल बालम छोटो सो रंग मत डाल रे सांवरिया और बाबा श्याम के दरबार में होली जैसे धमाल गाकर इस कार्यक्रम को रंगारंग बना दिया। कार्यक्रम में करीब एक हजार से अधिक समाज के सदस्य उपस्थित थे। सभी पधारे सदस्यों का माला दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर रामनारायण चौधरी, राहुल जैन, राजेंद्र शर्मा, के सी शर्मा, मनीष कालिका, किशन शर्मा, के एल जालान,   राजेंद्र नाथोलिया, सुशील मिश्रा, विजय कुमार चतुर्वेदी, राजकुमार कुमावत, विजय सांगवान, सीताराम परिहार, राकेश देहरू, राकेश महर्षि, रघुनंदन रत्तन, सुशील सोती, मनीष पारीक, रामावतार प्रजापत, गजेंद्र सिंह राठौड़, श्रीराम जांगिड़, नरेश शर्मा,संजय तोदी, सुमेर सिंह राजपुरोहित सहित मारवाड़ी समाज के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

मारवाड़ी समाज की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित अध्यक्ष अमित नाहटा एवं अन्य सदस्य।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 244
Total Users : 4584302
Views Today : 321
Total views : 4608437
Read More