बिजनौर वेलफेयर सोसायटी ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

SHARE:

NCRkhabar@Dharuheda. बिजनौर वेलफेयर सोसायटी भिवाड़ी (Bijnaur Welfare Society Bhiwadi) की ओर से रविवार को धारुहेड़ा के सेक्टर छह स्थित सामुदायिक भवन में होली मिलन समारोह (Holi Milan Samaroh) का आयोजन किया गया। समारोह में भिवाड़ी के अलावा धारुहेड़ा में रहने वाले बिजनौर वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों व स्थानीय लोगों ने शामिल होकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान ब्रज के कलाकारों ने होली के गीतों पर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा बच्चों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया तथा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित धारुहेड़ा के पार्षद इंद्रपाल मुकदम ने जल संरक्षण का महत्व बताते हुए लोगों से फूलों से होली खेलने का आह्वान किया। समारोह में सीएमटी ग्रुप के डायरेक्टर सुशील राजपूत व मनोज राजपूत, बीएमए के पूर्व अध्यक्ष बृज मोहन मित्तल, पूर्व पार्षद राजकुमार सैनी, देवेंद्र सिंह लोधी, बिजनौर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष दिनेश राजपूत, सचिव चेतन स्वरूप सिंह, वित्त सचिव चंद्रशेखर व संगठन मंत्री अमर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

धारुहेड़ा नगर पालिका के पार्षद इंद्रपाल मुकदम व पूर्व पार्षद राजकुमार सैनी का स्वागत करते सीएमटी ग्रुप के डायरेक्टर सुशील राजपूत।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 2 9
Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427
Read More