

NCRkhabar@Bhiwadi. विश्व वानिकी दिवस के मौके पर गुरुवार को सीईटीपी(CETP) परिसर में पौधरोपण कर प्रकृति को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया गया। आरपीसीबी के आरओ अमित शर्मा, बीएमए के अध्यक्ष जसवीर सिंह, बीएमए के पूर्व अध्यक्ष व सीईटीपी चेयरमैन सुरेंद्र सिंह चौहान व बीएमए के मानद सचिव जी एल स्वामी ने सीईटीपी परिसर में पौधरोपण किया तथा सीईटीपी कर्मचारियों को पौधों की देखभाल करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीईटीपी चेयरमैन सुरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि सीईटीपी को हराभरा बनाने के लिए पौधरोपण किया गया है और जल्द ही रामपुर मुण्डाना डंपिंग यार्ड में भी पौधरोपण किया जाएगा, जिससे डंपिंग यार्ड में हरियाली को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर बीएमए उपाध्यक्ष गोविंद चानना व सीईटीपी के एडमिनिस्ट्रेटर बी. एस. चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।





Views: 607
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447



